September 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
चंपावत/टनकपुर: घर में घुसकर सोने के झुमके और नकदी चोरी करने के मामले का टनकपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के झुमके और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को हफीजन खातुन निवासी टनकपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर करीब एक तोला सोने की झुमकी और 11,200 रुपये नकद चोरी कर ले गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश और क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सुरागरसी और पूछताछ के आधार पर 23 सितंबर को हजाराबाग में रेलवे पटरी के किनारे से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान अमान अली उर्फ मुन्ना कोड़ी निवासी मनिहारगोठ, आसिफ हुसैन निवासी मनिहारगोठ और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कू निवासी मनिहारगोठ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु के झुमके, जिनका वजन करीब एक तोला और अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये है, तथा एक हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे