September 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चरस की बड़ी खेप के साथ हरियाणा के दो तस्कर दबोचे

Dukan Ad
Dukan Ad

चरस की बड़ी खेप के साथ हरियाणा के दो तस्कर दबोचे

3.955 किलो चरस बरामद, कार समेत 15 हजार रुपये नकद जब्त; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 19 लाख रुपये

चम्पावत: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चम्पावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो युवकों को 3.955 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में पाटी पुलिस कनवाड़ बैंड तिराहे से ढोली गांव जाने वाली सड़क पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फ्रॉन्क्स कार संख्या DL2CBG-4970 में सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 3.955 किलो चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रवि (23) पुत्र सुमेर सिंह और सोनू (31) पुत्र सत्यनारायण, निवासी ग्राम निन्दाना, तहसील मेहम, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चरस को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना की बात बताई है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर करीब 19 लाख की कीमत
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना पाटी में मु0अ0सं0 13/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, कांस्टेबल बसंत पांडे, कांस्टेबल गिरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल जीवन कुमार शामिल रहे।

शेयर करे