September 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रेड अलर्ट के बीच अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें, क्षेत्रीय कार्मिक रहें तैनात

Dukan Ad
Dukan Ad

रेड अलर्ट के बीच अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें, क्षेत्रीय कार्मिक रहें तैनात

चंपावत, 25 सितंबर: जिले में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों में मुख्यालय छोड़ने से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित करने को कहा गया है कि वे अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और मौसम एवं आपदा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें।

संभावित आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की है।

आपदा की सूचना इन नंबरों पर दें:
जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र चंपावत के दूरभाष नंबर 05965-230819, 05965-230703 (1077) तथा मोबाइल नंबर 7579060090 और 7895318895 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है।

शेयर करे