September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कामाज्यूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

कामाज्यूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल

चम्पावत। बाराकोट तहसील के कामाज्यूला क्षेत्र में शनिवार शाम एक पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार जीत सिंह अधिकारी (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक नारायण सिंह अधिकारी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रैघाव, तहसील बाराकोट के निवासी बताए गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन, फायर टीम, राजस्व विभाग, 108 एंबुलेंस और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव दल ने दुर्गम स्थल से दोनों को बाहर निकाला। घायल नारायण सिंह को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया।

लोहाघाट अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डा. विराज राठी के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। टीम में डा. रविंद्र बोहरा, डा. करन बिष्ट, डा. बसीम सहित नर्सिंग अधिकारी नीतू, खुशबू, भास्कर गड़कोटी और दीपक बिष्ट शामिल रहे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सिटी स्कैन समेत अन्य जांचों के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल चम्पावत रेफर किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही घायल को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक समन्वय किया गया।

शेयर करे