September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

साधु के भेष में घूम रहे दो बाहरी लोगों का पुलिस एक्ट में चालान

Dukan Ad
Dukan Ad

साधु के भेष में घूम रहे दो बाहरी लोगों का पुलिस एक्ट में चालान

लोहाघाट। झूमाधुरी मेले में साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे दो बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में धार्मिक आयोजनों और मेलों में संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोहाघाट पुलिस ने झूमाधुरी मेले में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने साधु के भेष में घूमकर लोगों को टीका-पिठिया लगाकर धनराशि मांग रहे दो व्यक्तियों को चिन्हित किया। पूछताछ और सत्यापन में दोनों पंजाब के बहादुर बरनाला, नानक सागर रोड के निवासी पाए गए। पुलिस के अनुसार दोनों बिना सत्यापन के मेले में घूमकर लोगों से धनराशि मांग रहे थे। इस पर उनके खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मेले और धार्मिक आयोजनों में लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस को देने अथवा 112 पर सूचना देने को कहा गया है।

शेयर करे