लोहाघाट में 1.490 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार
चम्पावत। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने देवीधार-पंचेश्वर मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक सवार दो युवकों को 1.490 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में 3 अगस्त को हुई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष चंद्र आर्य (22) निवासी छतार, चम्पावत तथा सौरव टम्टा (20) निवासी नसखोला, पंचेश्वर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.490 किलोग्राम चरस तथा पल्सर मोटरसाइकिल (यूके-03सी-8125) बरामद की। दोनों के खिलाफ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस स्थानीय स्तर पर तैयार की गई थी, जिसे चम्पावत में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अब तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
8पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल 112, 1933 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
#लोहाघाट #चम्पावत #ChampawatPolice #DrugFreeDevbhoomi #NDPSAct #CharasSmuggling #UttarakhandPolice #BreakingNews #LohaghatNews #ChampawatLive

More Stories
मांगें पूरी नहीं हुईं तो 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, पऊ के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, शारदा बैराज व आईसीपी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण
तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क का इंतजार, मरीज-बुजुर्ग आज भी डोली के सहारे