August 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मांगें पूरी नहीं हुईं तो 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, पऊ के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुईं तो 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, पऊ के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

लोहाघाट (चम्पावत)। ग्राम सभा पऊ के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनभावनाओं के अनुरूप मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि पऊ पेयजल योजना का लाभ केवल ग्राम सभा पऊ के निवासियों को दिया जाए। इसके अलावा ग्राम सभा पऊ स्थित सभी सरकारी संस्थानों के नामपट्टों पर अनिवार्य रूप से “सूई पऊ” अंकित किया जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि ग्राम सभा पऊ में स्थापित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थानीय ग्राम पंचायत के युवाओं को आरक्षण अथवा प्राथमिकता दी जाए तथा भविष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्राम सभा पऊ के निवासियों के लिए निःशुल्क प्रवेश (फ्री पास) की व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि ये सभी प्रस्ताव 25 जुलाई 2026 को आयोजित ग्राम सभा की खुली बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए थे। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली, रवि चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, कमल जोशी, गौरव जोशी, महेश ओली, नमन ओली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।

शेयर करे