चम्पावत। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बनबसा स्थित शारदा बैराज एवं इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा प्रत्येक आगंतुक का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से दायित्वों का निर्वहन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्मिकों को अनुशासन, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।





More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक