August 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

एनयूजे महासम्मेलन में पत्रकार हितों पर मंथन, आर्थिक सहायता समेत कई प्रस्ताव पारित

एनयूजे महासम्मेलन में पत्रकार हितों पर मंथन, आर्थिक सहायता समेत कई प्रस्ताव पारित

लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और बदलते दौर की पत्रकारिता की चुनौतियों पर व्यापक मंथन किया गया। सम्मेलन में पत्रकार कल्याण के लिए आर्थिक सहायता सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र राय ने की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि सरकार पत्रकारों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। साथ ही टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर और चम्पावत जिला सूचना कार्यालय के विस्तार की जानकारी भी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। राज्य आंदोलनकारी एवं भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने कहा कि समाज को सही दिशा देने और ईमानदार लोगों को आगे लाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता बताते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने संगठन की गतिविधियों और वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने खड़ी चुनौतियों पर विचार रखे। संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट ने कुमाऊं की पत्रकारिता के इतिहास का उल्लेख करते हुए पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने समेत कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट ने किया। सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मानंद खोलिया, स्वराज पाल, नीटू धीमान, कपिल, शंकर भट्ट, गणेश रावत, गौरी शंकर पंत, हयात राम, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, नवीन जोशी, नवल जोशी, सुरेश गड़कोटी, नवनीत गहतोड़ी, नरेंद्र बिष्ट, विनोद कुमार चतुर्वेदी, ललित मोहन जोशी, मनोज राय, मनोज कापड़ी, कमलेश भट्ट, दिनेश भट्ट, सुरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

फोटो .
लोहाघाट में आयोजित एनयूजे के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित पत्रकार।

शेयर करे