August 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नर्सिंग कॉलेज में चला नशा मुक्ति संकल्प अभियान

नर्सिंग कॉलेज में चला नशा मुक्ति संकल्प अभियान

चम्पावत ।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज चम्पावत में रविवार को ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ से हुई। प्राचार्या डॉ. रश्मि रावत ने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उप निदेशक शैलेश भट्ट ने युवाओं से ‘माई भारत’ पोर्टल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और जन जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान नशा मुक्ति एवं ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर उत्कृष्ट विचार रखने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में युवा कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करे