दूधपोखरा के गिरी एप्पल गार्डन में शुरू हुई सेब की तुड़ाई, पर्यटकों को मिलेगा खुद से सेब तोड़ने का मौका
संवाददाता, चम्पावत। जिले के दूधपोखरा स्थित गिरी एप्पल गार्डन में बुधवार से सेब तुड़ाई कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार तथा उद्यान निरीक्षक निधि जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बगीचे के स्वामी कमल गिरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बगीचे में गाला, रेडलम गाला, ग्रीन स्वीट, डिलीशियस और किंग रोट सहित विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले सेब तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बगीचा आम लोगों और पर्यटकों के लिए खुला है, जहां आगंतुक स्वयं अपनी पसंद के सेब पेड़ों से तोड़कर खरीद सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बागवानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ एग्री-टूरिज्म को भी प्रोत्साहित करना है, ताकि स्थानीय किसानों को बेहतर बाजार और पर्यटकों को नया अनुभव मिल सके।#AppleHarvest #Champawat #AppleGarden #DoodhPokhara #AgriTourism #Uttarakhand #Horticulture #KamalGiri #SebTodai #ChampawatLive

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल