गुरु रविदास जयंती वर्ष पर जिलेभर में होंगे समरसता के कार्यक्रम, दीपोत्सव से संवाद यात्रा तक की रूपरेखा तैयार
चंपावत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिलेभर में सामाजिक समरसता और जनसहभागिता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दीपोत्सव, कलश वंदन, संत संपर्क, छात्रावास संपर्क, समरसता यात्रा और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से शुरू हुए ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिले के गुरु रविदास मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 30 जुलाई को वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी और कलश का जिले में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मंडलों में समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।
Bअभियान के सफल संचालन के लिए राजू बिष्ट को जिला संयोजक तथा राजू गड़कोटी, शशांक गोयल, मुकेश जोशी और सूरज कुमार को सहसंयोजक बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया संयोजक राजेंद्र गड़कोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दत्त पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडे, गौरव पांडेय, लक्ष्मण सिंह बोहरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।#Champawat #GuruRavidasJayanti #SamrastaSankalp #BJPChampawat #UttarakhandNews

More Stories
दूधपोखरा के गिरी एप्पल गार्डन में शुरू हुई सेब की तुड़ाई, पर्यटकों को मिलेगा खुद से सेब तोड़ने का मौका
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद