September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सिमल्टा कांडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, माल्टा के पौधों का वितरण

Dukan Ad
Dukan Ad

सिमल्टा कांडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, माल्टा के पौधों का वितरण
चम्पावत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड क्षेत्र के सिमल्टा कांडा पंचायत घर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा और नियमित जीवन में इसे अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और योगाचार्य प्रेम प्रकाश ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को आवश्यक बताया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माल्टा के पौधों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिमल्टा कांडा गिरीश पालीवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज भट्ट और नरेश गिरी, ग्राम प्रधान कैलाश गिरी, तुलसी जोशी और गीता देऊपा सहित सामाजिक कार्यकर्ता मदन रावत मौजूद रहे।
इसके अलावा नीरज जोशी, राकेश बोहरा, पप्पू देवता, पप्पू जोशी, अशोक बोहरा, संजय भट्ट, त्रिलोक जोशी, हरीश पालीवाल समेत क्षेत्र के युवा साथी और बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और फलदार पौधों को बढ़ावा देने की अपील भी की गई।

शेयर करे