August 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मिनर्वा अकादमी ने परखी फुटबॉल प्रतिभाएं, चंपावत के पांच खिलाड़ियों का चयन

चंपावत। युवा फुटबॉल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने शनिवार को चंपावत स्थित स्वर्गीय दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किया।
लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने बताया कि ट्रायल में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के 168 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का चयन फिटनेस, फुटबॉल कौशल और खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया, जिसमें पांच खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। फुटबॉल कोच नितिन ढेक
बताया कि चयनित खिलाड़ियों को चंडीगढ़ स्थित मिनर्वा अकादमी में निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण के साथ-साथ शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के स्पोर्टिंग फीडर रोहित कार्की ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें पेशेवर खिलाड़ी के रूप में विकसित करना है। वर्ष 2015 में स्थापित मिनर्वा अकादमी देशभर की युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने योग्य खिलाड़ी तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रायल का अगला चरण 21 जून को पिथौरागढ़ और 23 जून को हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।


शेयर करे