June 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगा संगठन, लोहाघाट सीट पर भी भाजपा का होगा कब्जा: विपुल मैंदोली

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगा संगठन, लोहाघाट सीट पर भी भाजपा का होगा कब्जा: विपुल मैंदोली

चम्पावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेशभर में सभी मंडलों का गठन पूरा हो चुका है और वह सभी जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।

विपुल मैंदोली ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण, ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की विधानसभा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 94 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे और आगामी चुनाव में इससे भी अधिक मतों से जीत दर्ज होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार लोहाघाट विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में आएगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम चंद, जिला सह प्रभारी शशांक बिष्ट, विधिक प्रकोष्ठ संयोजक गौरव पांडेय, जिला महामंत्री जतिन देऊपा, पारस महर सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करे