एनएच पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी टैक्सी, चालक की मौत
टनकपुर/चम्पावत।
सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। हादसा बिचई स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय के समीप हुआ, जहां अनियंत्रित टैक्सी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा भिड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र के बुदला काफल निवासी हरीश (34) पुत्र मोहन राम शनिवार सुबह टैक्सी (यूके-05 टीए-4368) लेकर टनकपुर की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सवारियों को छोड़ने के बाद वापस आ रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे बिचई के पास उनकी टैक्सी अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके-26 एल-1466) से टकरा गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. नौनिहाल सिंह के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक दयाराम (55) पुत्र लीलाराम, उनकी पत्नी रामवती (50) तथा राजेश्वरी (28) पत्नी मिथुन कुमार भी मामूली रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि चम्पावत जिले में लगातार दूसरे दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इससे एक दिन पहले बाराकोट क्षेत्र में कार के खाई में गिरने और आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

More Stories
युवा शक्ति ही विकसित भारत और सशक्त उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी
कुमाऊं स्तरीय द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता, 100 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
मिनर्वा अकादमी ने परखी फुटबॉल प्रतिभाएं, चंपावत के पांच खिलाड़ियों का चयन