September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जिम में व्यायाम के दौरान एसओजी जवान की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Dukan Ad
Dukan Ad

जिम में व्यायाम के दौरान एसओजी जवान की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
बनबसा/चम्पावत। बनबसा में शुक्रवार को जिम में व्यायाम के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के जवान गिरीश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी तथा वर्तमान में बनबसा के ग्राम भजनपुर में रह रहे 38 वर्षीय गिरीश भट्ट पुत्र जयदेव भट्ट शुक्रवार दोपहर व्यायाम करने के लिए एक जिम पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यायाम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह फर्श पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हृदय गति रुकना मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी गिरीश भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

शेयर करे