शारदा घाट पर जल पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, समय रहते किया गया सफल रेस्क्यू
संवाददाता चंपावत।
टनकपुर स्थित शारदा घाट पर शुक्रवार को एक युवक स्नान के दौरान अचानक शारदा नदी के गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
Bघटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस एवं बचाव दल ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदी, नहर और अन्य जल स्रोतों में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
पुलिस ने कहा कि बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक