चम्पावत में बड़ा सड़क हादसा: बाराकोट के बापरू के पास वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, महिला समेत दो बच्चे घायल
लोहाघाट/ चम्पावत जनपद चम्पावत के बाराकोट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक निजी वाहन टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में खाई से नीचे गिरने के बाद आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बाराकोट तहसील अंतर्गत बापरु के पास दोपहर करीब 12:45 बजे एक छोटा निजी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार में आग लग गई
हादसे में दो पुरुषों की जलने से मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), पुत्र लक्ष्मीराम, निवासी अतेड़ा चर्मा, थाना डीडीहाट।
बलदेव कुमार (36 वर्ष), पुत्र भीमराम, निवासी ननकोड़ा, कनालीछीना।
घायल व्यक्तियों में शामिल हैं:
नीतू देवी (35 वर्ष), पत्नी बलदेव कुमार, निवासी ननकोड़ा, कनालीछीना।
अक्षिता (8 वर्ष)
आयुष (5 वर्ष)
सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ को अलर्ट कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।
इसके अलावा घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु भी समन्वय किया गया है।
चम्पावत में बड़ा सड़क हादसा: बाराकोट के बापरू के पास वाहन खाई में गिरा , दो की मौत, महिला समेत दो बच्चे घायल

More Stories
शारदा घाट पर जल पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, समय रहते किया गया सफल रेस्क्यू
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
धूरा बयाला के तरुण बोहरा का एनडीए में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर