June 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत लाइव की खबर का असर: बोन टीबी से जूझ रहे हिमांशु रावत की मदद को आगे आया जिला प्रशासन जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया उपचार और नियमित होम विजिट

चंपावत लाइव की खबर का असर: बोन टीबी से जूझ रहे हिमांशु रावत की मदद को आगे आया जिला प्रशासन
जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया उपचार और नियमित होम विजिट
दो साल
चम्पावत। चंपावत लाइव में प्रकाशित खबर जिसका शीर्षक था “दो साल तक बीमारी का नहीं चला पता, अब बोन टीबी से जंग लड़ रहा 16 वर्षीय हिमांशु; परिवार ने लगाई मदद की गुहार”
का असर देखने को मिला है। बोन टीबी (अस्थि क्षय रोग) से पीड़ित मुड़यानी निवासी 16 वर्षीय हिमांशु रावत की मदद के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और इलाज में पूरी जमा-पूंजी खर्च हो जाने के बाद प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई गई थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श और संवेदनशील चम्पावत’ के विजन के अनुरूप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि हिमांशु रावत का उपचार 15 जून से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शुरू कर दिया गया है। मरीज की निक्षय आईडी भी जनरेट कर दी गई है और वर्तमान में उनका उपचार जिला क्षय रोग केंद्र, छतार (चम्पावत) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज को सरकार की निक्षय किट भी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि पोषण और दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से मरीज के घर पहुंचकर होम विजिट कर रही है और स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भरोसा दिलाया है कि हिमांशु रावत के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यक चिकित्सीय सहायता लगातार उपलब्ध कराई जाएगी।
फोटो परिचय… चंपावत कलेक्ट्रेट से हिमांशु को जिला अस्पताल उपचार के लिए वाहन में ले जाते हुए

शेयर करे

You may have missed