June 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड फुटबॉल ट्रायल : चंपावत में 20 जून को होगा चयन, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका

उत्तराखंड फुटबॉल ट्रायल : चंपावत में 20 जून को होगा चयन, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका

चंपावत। उत्तराखंड के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लबों और संस्थाओं के सहयोग से 20 जून 2026 को चंपावत स्थित स्वर्गीय नरेंद्र सिंह लड़वाल स्टेडियम में फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और वर्ल्ड कप बैच-2034 का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है।

फुटबॉल कोच नितिन ढेक और आशु ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे। खिलाड़ियों का चयन विभिन्न आयु वर्गों में किया जाएगा। इसमें अंडर-18 (2009-10), अंडर-16 (2011-12), अंडर-14 (2013-14), अंडर-12 (2015-16) और अंडर-10 (2017-18) श्रेणियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
आशु कोच जो कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों से जुड़े रहे हैं। वह गोथिया कप 2023, हेलसिंकी कप, डाना कप, नॉर्वे कप 2025 और एमआईसी कप स्पेन 2026 की टीमों के साथ कोचिंग दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मिनर्वा के साथ यूथ आई-लीग खिताब भी जीता है। फुटबॉल कोच लेफ्टिनेंट रोहित कार्की, जगदीश एरी इस दौरान मौजूद रहेंगे। खेल प्रेमी और उद्योगपति नरेंद्र लड़वाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उनके द्वारा यह स्टेडियम बनाया था जिसे उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा चयन प्रक्रिया में वह भी मौजूद रहेंगे।
ट्रायल उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को पिथौरागढ़, 23 जून को हल्द्वानी और 25 जून को देहरादून में भी चयन प्रक्रिया होगी।

आयोजकों ने खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि उत्तराखंड से भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

शेयर करे