September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

छेड़छाड़ मामले में समझौते का दबाव बनाने वालों की गिरफ्तारी की मांग, दूसरे दिन भी थाने पर प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

छेड़छाड़ मामले में समझौते का दबाव बनाने वालों की गिरफ्तारी की मांग, दूसरे दिन भी थाने पर प्रदर्शन
बनबसा। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित के समर्थकों द्वारा पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को भी विभिन्न हिंदू संगठनों और महिला समूहों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महिला मंगल दल समेत विभिन्न संगठनों के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में युवक और महिलाएं बनबसा थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले नगर में जुलूस निकालकर लोगों ने अपना आक्रोश जताया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दबाव बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया था। लगातार दूसरे दिन हुए प्रदर्शन से मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
प्रदर्शन में प्रेमा वर्मा, रेनू चंद, कलावती, पुष्पा, विमला सजवान, पुष्पा पुजारा, भागीरथी, शैलजा, रेनू जोशी, ज्योति कापड़ी, गीता बिष्ट, गीता थपलियाल, हेमा जोशी, सुनीता जोशी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक मुशर्रफ के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शेयर करे