12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे मामलों का निस्तारण
चम्पावत, 04 नवंबर। उत्तराखंड में आगामी 12 दिसंबर 2026 को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अर्जन, दीवानी वाद, बिजली-पानी के बिल, ऋण वसूली, उपभोक्ता मामले और शमनीय यातायात चालान सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय जाकिर हुसैन ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों को लोक अदालत में नियत कराने के लिए संबंधित न्यायालय में 11 दिसंबर तक स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4000 अथवा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
चम्पावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
बीस सूत्री कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा, 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ लगातार 15 माह से प्रदेश में