July 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में लोक कल्याण मेले का आयोजन, पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

चम्पावत में लोक कल्याण मेले का आयोजन, पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत सभागार में मंगलवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
यह आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों तथा जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में एक जून से 30 जून तक संचालित किए जा रहे लोक कल्याण मेला अभियान के तहत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने की।
इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इनमें जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना, श्रमिक पंजीकरण योजना, श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चम्पावत के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने भी पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को योजना की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणि प्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, श्रीमती गीता अधिकारी, नंदन सिंह तड़ागी, सभासद प्रतिनिधि सनी वर्मा, महेश चौहान, सिटी मिशन मैनेजर तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करे