May 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

हीट वेव को देखते हुए चम्पावत में सभी ग्रीष्मावकाश वाले स्कूलो में एक सप्ताह तक हाफ डे

हीटवेव का असर: चम्पावत में सभी ग्रीष्मावकाश वाले स्कूल एक सप्ताह तक रहेंगे हाफ डे
संवाददाता चम्पावत ।
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी एक सप्ताह तक विद्यालयों को अर्द्धदिवसीय संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में उष्ण लहर (हीटवेव) और भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 22 मई 2026 से आगामी एक सप्ताह तक प्रातः 7 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक किया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि शीतावकाश वाले विद्यालय पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होते रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की

शेयर करे