नेपाल से लगे तल्लादेश के नीड़ गांव का मामला
एंगिल लगने से हुई मौत
चंपावत/तल्लादेश। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के नीड़ गांव में एक व्यक्ति की स्कूल के मैदान से नीचे गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति दिन भर से लापता था। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया।
चंपावत कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत से करीब 30 किलोमीटर दूर तल्लादेश के नीड़ गांव के तोता बल्लभ जोशी (39) पुत्र स्वर्गीय शिवदत्त जोशी निवासी नीड़ कल 20 मई की रात करीब 10 बजे नीड़ स्कूल के मैदान से गिर गया। मैदान से गिरे तोता बल्लभ सीधे नीचे एंगिल की चपेट में आए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इस वाकये के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नीड़ क्षेत्र में भी माहौल गमगीन है।

More Stories
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत
चार घंटे तक घायल को ढोते रहे ग्रामीण, साला-रज्यूड़ा तक आज तक नहीं पहुंची सड़क