उक्रांद की बैठक में उत्तराखंड उत्थान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा
लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) जिला चंपावत की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लोहाघाट स्थित पार्टी कार्यालय में जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता की देखरेख में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा ने की और संचालन जिला महामंत्री रमेश सिंह बिष्ट ने किया।
बैठक में आगामी 11 से 17 अक्टूबर तक होने वाली उत्तराखंड उत्थान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी और कार्यकर्ता बनबसा से यात्रा में शामिल होकर टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट होते हुए बाबरु तक यात्रा में सहभागिता करेंगे।
जिले में संगठन के विस्तार के लिए सात अक्टूबर से बनबसा से चंपावत तक क्षेत्र भ्रमण कर नई कार्यकारिणी के गठन और संगठन को मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी दीवान रजवार के प्रचार-प्रसार को गति देने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में नारायण सिंह फर्त्याल, प्रहलाद सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, शिवराज बोरा, उषा नलवाल, भुवन चंद्र बिष्ट, दीवान सिंह सामंत, महेश डिमरी, स्वरूप महरा, गिरधर अधिकारी, नारायण अधिकारी, रजत दरमोड़ा, ललित पालीवाल, उत्तम सिंह बिष्ट और हिमांशु ओली समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
चुनावी रण से पहले खुशाल अधिकारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 4.5 साल बाद आया फैसला; 2027 की सियासत में मिलेगा कितना फायदा?
लोहाघाट की पेयजल समस्या होगी दूर, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को मिले 10.50 करोड़
सैलजा की नसीहत पर मुन्ना ढेक का पलटवार, बोले- लोहाघाट में हमारी नहीं सुनी तो दिल्ली में कौन सुनेगा? विधायक पर लगाए गंभीर आरोप