अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
– टनकपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने मारी टक्कर
चंपावत : बनबसा में रविवार देर रात एआरके होटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल टहल रहे 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बनबसा निवासी मनोज कालाकोटी ने थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर सूचना दी कि एआरके होटल के सामने एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि पचपकरिया निवासी दान सिंह भंडारी पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह भंडारी सड़क किनारे पैदल टहल रहे थे।
इसी दौरान टनकपुर की ओर से तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार सुबह पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर सवाल
पेयजल लाइन के गड्ढे बने हादसों का खतरा, मादली हादसे के बाद उठे सवाल
डीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित, 31 अक्टूबर तक बैंक शाखा खोलने का भरोसा