मुख्यमंत्री के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर सवाल
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे से पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने टनकपुर पहुंचे थे और उनके कार्यक्रम का विरोध करने की कोई योजना नहीं थी। इसके बावजूद कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर करीब दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित, रोजगार, शिक्षा, सड़क समेत क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार को आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों और समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, प्रदेश सचिव विनोद बड़ेला, रूपेश सक्सेना, गौरव जोशी, सौरभ गिरी, शिवम मिश्रा, अमित चंद्र और उस्मान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
पेयजल लाइन के गड्ढे बने हादसों का खतरा, मादली हादसे के बाद उठे सवाल
डीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित, 31 अक्टूबर तक बैंक शाखा खोलने का भरोसा
कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज, ऐंपण कला से सजा NHPC परिसर