November 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

प्रगतिशील किसान कमल गिरी के गिरी गार्डन पहुंचे पिथौरागढ़ के किसान, एकीकृत खेती की तकनीकों की ली जानकारी

प्रगतिशील किसान कमल गिरी के गिरी गार्डन पहुंचे पिथौरागढ़ के किसान, एकीकृत खेती की तकनीकों की ली जानकारी

चम्पावत। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने प्रगतिशील किसान कमल गिरी के गिरी गार्डन का भ्रमण किया। इस दौरान किसानों ने कमल गिरी द्वारा अपनाई जा रही एकीकृत खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) की तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कमल गिरी ने किसानों को बताया कि उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने अपने गार्डन में स्थापित ड्रिप इरीगेशन (टपक सिंचाई), तारबाड़ और झटका मशीन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही कीवी मिशन और सेब मिशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बागवानी को बढ़ावा देने के अपने अनुभव भी साझा किए।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग के ब्लॉक इंचार्ज पंकज कुमार, भूपेश पांडे, अशोक पांडे, संतोष जोशी सहित किसान ध्यान सिंह, सुरेंद्र सिंह, भावना देवी, चंपा देवी और आयुष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करे

You may have missed