चम्पावत। बाल दिवस के अवसर पर पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चम्पावत में संदीक्षा परिवार के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान संदीक्षा उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बरनवाल एवं श्रीमती गरिमा पाण्डेय की उपस्थिति में संदीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज से जुड़े सुंदर चित्र बनाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
इस अवसर पर संदीक्षा उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बरनवाल एवं श्रीमती गरिमा पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, संदीक्षा बैठक में परिवार एवं महिला कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही आपसी सहभागिता बढ़ाने और भविष्य में कल्याणकारी एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में संदीक्षा उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बरनवाल, श्रीमती गरिमा पाण्डेय, संदीक्षा की सदस्य एवं संदीक्षा परिवार के बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।


More Stories
जनता मिलन में 57 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
खचाखच भरा रामलीला मैदान, फर्त्याल ने मांगा जनता से 2027 का आशीर्वाद
जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के विरोध में भाजपा ने चम्पावत और टनकपुर में किया प्रदर्शन