लोहाघाट की पेयजल समस्या होगी दूर, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को मिले 10.50 करोड़
**84.45 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, गर्मियों में पेयजल संकट से मिलेगी राहत**
**चंपावत।** लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सरयू लिफ्ट पेयजल परियोजना को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 84.45 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन ने 10.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे योजना के निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप ने बताया कि लोहाघाट नगर में गर्मियों के दौरान पेयजल संकट गहरा जाता है। नगर की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सरयू लिफ्ट पेयजल परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। शासन से 10.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से परियोजना की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रयास है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर लोगों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
परियोजना के पूरा होने से लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत को दूर करने में यह योजना अहम भूमिका निभा सकती है।
#Champawat #Lohaghat #SaryuLiftWaterProject #सरयू_लिफ्ट_पेयजल_परियोजना #पेयजल_योजना #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #ChampawatNews #LohaghatNews #जल_जीवन_मिशन #उत्तराखंड_सरकार #चंपावत_लाइव

More Stories
चुनावी रण से पहले खुशाल अधिकारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 4.5 साल बाद आया फैसला; 2027 की सियासत में मिलेगा कितना फायदा?
सैलजा की नसीहत पर मुन्ना ढेक का पलटवार, बोले- लोहाघाट में हमारी नहीं सुनी तो दिल्ली में कौन सुनेगा? विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 नवंबर को आंदोलन करेंगे दुग्ध उत्पादक