
चंपावत। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मादली स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, सूचना क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था की नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ने और भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण ही देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है।
जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा और विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।
इस दौरान मनीष महर, नाथ सिंह, दिग्विजय कार्की, नीरज वर्मा,भुवन जोशी,राजेंद्र पांडे,नरेश जोशी, आशा टम्टा, डॉ बी सी जोशी,शंकर बोहरा, नीरज पांडे, मोहम्मद सरताज आदि मौजूद रहे।

More Stories
चंपावत को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस पीलीभीत सवारी गाड़ी शाहजहांपुर तक चलेगी
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी टनकपुर से 49 श्रद्धालु हुए रवाना, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा सीमांत
सेवा पखवाड़े का आगाज, पहले ही दिन 563 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ