May 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गैंग रेप षड्यंत्र मामले में भाजपा ने चंपावत और टनकपुर में कांग्रेस का पुतला दहन किया

संवाददाता चंपावत। चंपावत में बहुत चर्चित गैंग रेप षड्यंत्र मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस को आधे हाथों लेते हुए इस षड्यंत्र का दोषी बताया।
चंपावत में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरूद्ध नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से कांग्रेस की सोच और नीयत उजागर हो गई है। कहा कि यह पहला मामला नहीं है, जब कांग्रेस की सोच महिलाओं को लेकर इतनी असंवेदनशील है।

कांग्रेस की भाजपा सरकार को बदनाम करने की मंशा भी राज्य की जनता के सामने आ गई है। कहा कि अपने इन्हीं कारनामों से पूरे देश में कांग्रेस की जमीन से गायब हो चुकी है और अब बहन, बेटियों व बच्चों को आगे कर घिनौनी राजनीति कर रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चंपावत और प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जबाव देगी। पुतला दहन करने वालों मेंदर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय व मुकेश महराना, सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, अन्नू अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, बलवंत गिरी, भुवन भट्ट आदि मौजूद थे।
टनकपुर तुलसीराम चौराहे में कांग्रेस का पुतला दहन करने वालों में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, हरीश हैसियत, बबीता गोस्वामी, पार्वती देवी, हरीश कलौनी, भुवन चंद्र कापड़ी, कोमल गिरी, सौरभ गुप्ता, अनीता यादव, कुमुद जोशी, जगत सिंह सामंत, शैलेंद्र सिंह, विनोद गड़कोटी, मधु सक्सेना, राहुल भट्ट, बबीता बोरा, संगीता देवी, मंजू बोरा, सुमन कश्यप, शशांक गोयल आदि मौजूद थे।

शेयर करे

You may have missed