मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भुवन चंद जोशी को ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान’ से किया सम्मानित
संवाददाता चंपावत ।
उत्तराखंड सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से 30 अप्रैल 2026 को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलों से चयनित वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान प्रदान किया।
इसी क्रम में चंपावत जिले के प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. भुवन चंद जोशी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
डॉ. भुवन चंद जोशी ने अपने जीवन के 40 वर्ष राजकीय सेवा को समर्पित किए और प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने समाजसेवा का मार्ग चुना और पिछले 14 वर्षों से चंपावत जिले में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं बाल कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समाज के प्रति उनके समर्पण और निरंतर सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया।
समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य मंत्री राम सिंह कैड़ा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भुवन चंद जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय राजकीय सेवा में बिताया, लेकिन वास्तविक संतोष उन्हें समाजसेवा से मिला। उन्होंने कहा कि समाज के मुद्दों के साथ खड़ा रहना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है और यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है।
डॉ. जोशी को यह सम्मान मिलने पर चंपावत जिले में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री मुकेश महाराना, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे,शिक्षाविद डॉ. तिलकराज जोशी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित जिले के कई सामाजिक, राजनीतिक और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि डॉ. जोशी का यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

More Stories
बाराकोट ब्लॉक में ओलावृष्टि और तेज बारिश से भारी नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग
सिटीजन पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान युवाओं को सफलता का मंत्र दे गए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया
बिसराड़ी आली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसा मंजर,4 वाहनों में आया मलबा, घरों में घुसा पानी