बाराकोट ब्लॉक में ओलावृष्टि और तेज बारिश से भारी नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग
संवाददाता बाराकोट नवीन जोशी ।
बाराकोट ब्लॉक में बृहस्पतिवार को हुई ओलावृष्टि, मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें, सब्जियां और फलदार पेड़ बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक के लगभग सभी गांवों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण खेती-किसानी को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंचा है, वहीं ग्रामीण संपर्क मार्ग और खड़ंजे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदा वल्लभ बगौली ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराने और किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का सही आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।
मुआवजे की मांग करने वालों में पुष्कर नाथ, मदन सिंह चौधरी, कैलाश चौधरी, पूरन नाथ, निर्मल नाथ, कृष्ण चौधरी , उमेश कालाकोटी समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
प्राकृतिक आपदा के बाद क्षेत्र के लोगों की नजर अब जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी है, जिससे प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. भुवन चंद जोशी को ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान’ से किया सम्मानित
सिटीजन पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान युवाओं को सफलता का मंत्र दे गए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया
बिसराड़ी आली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसा मंजर,4 वाहनों में आया मलबा, घरों में घुसा पानी