संवाददाता चंपावत ।
न्याय के देवता गोरलदेव की पावन धरती चंपावत में आगामी 4 मई से गोल्ज्यू महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
शुक्रवार, 1 मई को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचा, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी ने आमंत्रण स्वीकार कर महोत्सव में शामिल होने की सहमति प्रदान की है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गोल्ज्यू धाम को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।
गोल्ज्यू महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आयोजन चंपावत की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories
जूतों की माला पहनाकर अपमान करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
जनता मिलन में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी 94 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
दो साल तक बीमारी का नहीं चला पता, अब बोन टीबी से जंग लड़ रहा 16 वर्षीय हिमांशु; परिवार ने लगाई मदद की गुहार