संवाददाता चंपावत।
उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) चंपावत जलापूर्ति परियोजना द्वारा शुक्रवार को मुड़ियानी क्षेत्र में जिला अस्पताल चंपावत के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य परियोजना से जुड़े कर्मचारियों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
शिविर में परियोजना से जुड़े अधिकारियों और श्रमिकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर (BP), नाक, कान, आंख सहित अन्य सामान्य बीमारियों की गहन जांच कर विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल चंपावत की ओर से डॉ. तनीषा, अनीता अधिकारी एवं जिज्ञासा बिष्ट ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
जलापूर्ति परियोजना की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या, सहायक अभियंता (AE) टी.सी. पंत, कनिष्ठ अभियंता (JE) संदीप सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा TCP से अनुराग एवं सिन्हा, DSC टीम से सुमित, नरेश और हरिओम, सोशल टीम से मुक्तेश पचौली व नेहा बोहरा, सेफ्टी मैनेजर युवराज तथा लेबर इंस्पेक्टर देवेश पांडे सहित अन्य स्टाफ भी शिविर में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या और एई टी.सी. पंत ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।





More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत