July 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सिटीजन पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान युवाओं को सफलता का मंत्र दे गए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया

सिटीजन पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान युवाओं को सफलता का मंत्र दे गए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
अध्यक्ष मर्तोलिया
संवाददाता टनकपुर ।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईजी गणेश सिंह मर्तोलिया ने टनकपुर सिटीजन पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण संवाद किया।
टनकपुर सिटीजन पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मर्तोलिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक रोहिताश अग्रवाल एवं अनिल चौधरी (पिंकी) ने संयुक्त रूप से की।
निरीक्षण के दौरान मर्तोलिया ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबंधन समिति से संचालन, संसाधनों व विद्यार्थियों की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रभावी और सरल बनाने के टिप्स साझा किए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर अभ्यास और समर्पण जरूरी है। “जिस क्षेत्र में जाना है, उसके लिए तन-मन से मेहनत करें और लगातार परीक्षाओं में भाग लें। बड़ा लक्ष्य रखेंगे तो सफलता की संभावना और बढ़ेगी,” उन्होंने कहा।
उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अवसरों को विकसित कर पलायन को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में रोहिताश अग्रवाल ने विद्यार्थियों से मर्तोलिया के अनुभवों को अपनाकर तैयारी करने का आह्वान किया और उनके योगदान के लिए आभार जताया। मर्तोलिया ने भी पुस्तकालय समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को निरंतर मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन अमित जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, उप निरीक्षक कमल सिंह रावत, नरेंद्र रावत, कांस्टेबल शाकिर अली, प्रतीक चंद, सौरव उनियाल, पंकज चौहान, पवन पुजारी, महेंद्र सिंह, नीरज मुरारी, बबली, विमल जोशी, वंदना, कंगना, बरखा, दीपा, आशा बिष्ट, हिमानी, प्रियंका, उद्देश्य, पिंकी, मेघा, निर्मला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे

You may have missed