संवाददाता नवीन जोशी चंपावत/ बाराकोट।
बृहस्पतिवार को चंपावत जिले में दोपहर बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी नुकसान हुआ है। जहां लधियाघाटी, खेतीखान क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी फसल को नुकसान की शिकायत मिल रही है। वहीं बाराकोट ब्लॉक में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।
बिसराड़ी आली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसा मंजर देखने को मिला
सड़क में खड़े चार वाहनों पर मलबा आ गया । कुछ लोग इसे बादल फटने की घटना भी बता रहे थे। एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग बता रहे हैं कि पिछले 45 सालों में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान निर्मल गोस्वामी द्वारा फोन करके भारी बारिश से हुए नुकसान और सड़क बंद होने की सूचना दी थी जिस पर जेसीबी मशीन को तत्काल भेजकर सड़क खोलने का कार्य गतिमान है।
बादल फटने जैसी सूचना नहीं है।

More Stories
जनता मिलन में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी 94 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण
दो साल तक बीमारी का नहीं चला पता, अब बोन टीबी से जंग लड़ रहा 16 वर्षीय हिमांशु; परिवार ने लगाई मदद की गुहार
चंपावत में 20 से 22 सितंबर तक होगी द्वितीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता-2026