July 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

केंद्रीय कार्यकारिणी की मौजूदगी में यूकेडी की संगठन सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति पर मंथन

संगठन सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति पर मंथन, यूकेडी की अहम बैठक संपन्न

संवाददाता चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की केंद्रीय कार्यकारिणी के आगमन पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा ने की।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के लोगों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है और आगे भी जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।
बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह कठायत, कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सिंह नेगी सहित जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें संदीप भट्ट (जिला उपाध्यक्ष), गजेंद्र सिंह बोहरा (जिला महामंत्री-प्रचार), विपिन शर्मा (जिला महामंत्री-कार्यालय), मीडिया प्रभारी संजय भट्ट, योगेश जोशी (ब्लॉक अध्यक्ष), पीयूष तिवारी (ब्लॉक महामंत्री), चंद्रप्रकाश आर्य (प्रचार महामंत्री), विवेक गोस्वामी (मीडिया प्रभारी), सौरभ भारती, मनीष पंत और कमल सिंह बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करे