लोहाघाट में ‘नमामि गंगे’ का स्वच्छता अभियान: पॉलीथिन मुक्त शहर का संकल्प, छात्रों ने कविताओं से जगाई चेतना
संवाददाता लोहाघाट। “स्वच्छता ही मेरा प्रथम कर्तव्य” अभियान के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलीथिन मुक्त लोहाघाट बनाने को लेकर एक प्रभावी जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज लोहाघाट की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने की, जबकि नोडल अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय ने नेतृत्व और संचालन किया।
इस अवसर पर डॉ. लता कैड़ा और डॉ. कमलेश सक्टा ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, वैली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी, समाजसेवी भैरव सिंह कार्की और जगदीश चंद्र पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
अभियान के तहत
विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। DAV पब्लिक स्कूल, मलिकार्जुन स्कूल लोहाघाट, होली विजडम एकेडमी लोहाघाट और सरस्वती शिशु मंदिर पाटन के विद्यार्थियों ने ‘बिन पानी सब सून’ शीर्षक से स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कर गंगा और जल संरक्षण के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। वैली क्रिएशन की टीम से नेहा मुरारी, सुनिधि राय, अनिता और शोभा ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. सुमन पांडेय और अध्यक्ष डॉ. संगीता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी
डॉ. लता खर्कवाल ने लोहावती नदी एवं उसके आसपास के जल स्रोतों की गुणवत्ता पर किया शोध