मतदाता चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला अस्पताल चम्पावत में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला अस्पताल परिसर स्थित निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर एमआरआई मशीन स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।




निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई कक्ष सहित क्रिटिकल केयर यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन भागों—आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं एक्स-रे कक्ष—का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा CSR मद के अंतर्गत एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है, जो जनपद को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस यूनिट के अंतर्गत 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
परियोजना पूर्ण होने के उपरांत जनपद चम्पावत में गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार जिला स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे बाहरी जनपदों में रेफर करने की आवश्यकता में उल्लेखनीय कमी आएगी और आमजन को त्वरित व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

More Stories
पशुओं में फैलने वाले खुरपका-मुँहपका (FMD) टीकाकरण अभियान वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी1.25 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल छठे दिन भी जारीआवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त निर्माण कार्य ठप
लोहाघाट में एनयूजे संगठन और चंपावत में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडेय ने ज्ञापन दिया, पत्रकार पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग