August 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

2027 से पहले से सीएम धामी का मास्टर स्ट्रोक वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना चाय विकास सलाहकार परिषद” में “उपाध्यक्ष” बनाए गए

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
भाजपा की वरिष्ठ नेता मुकेश महराना को उत्तराखंड सरकार में “चाय विकास सलाहकार परिषद” में “उपाध्यक्ष” (दर्जा राज्य मंत्री)के पद पर मनोनीत किया गया है। मुकेश महाराना काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। मुकेश महराना पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपावत पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके।
उनकी धर्मपत्नी पूर्व में चंपावत ब्लॉक प्रमुख वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।
मुकेश की चंपावत क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ है मुख्यमंत्री के उपचुनाव में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनकी पत्नी निर्मला महराना ने भी प्रबल दावेदार की थी। लेकिन बीजेपी आला कमान से टिकट आनंद अधिकारी को मिलने के बाद उन्होंने हाथ पीछे खींच लिए थे। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इसे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। वहीं उन्हें चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

मुकेश महाराना को चाय विकास सलाहकार परिषद” में “उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने को लेकर सचिव शैलेश बगौली ने पत्र जारी किया है।

शेयर करे