November 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

107.35 करोड़ से संवरेगा टनकपुर का शारदा घाट, डीएम ने किया निरीक्षण

107.35 करोड़ से संवरेगा टनकपुर का शारदा घाट, डीएम ने किया निरीक्षण

टनकपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को निर्माणाधीन शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

107 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के तहत शारदा घाट और रिवर फ्रंट का विकास किया जा रहा है। इससे टनकपुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे