September 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पूर्व सैनिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता से नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर निस्तारित होने वाले मामलों में अनावश्यक देरी न हो तथा शासन स्तर के प्रकरणों में समय से पत्राचार किया जाए।

बैठक में शहीद राम दत्त चौबे के नाम पर छमनिया स्थित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण, पूर्व सैनिकों के आवास तक सड़क, कृषि भूमि में पौधरोपण, फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, सोलर लाइट, ईसीएचएस पैनल के तहत दंत चिकित्सा सुविधाएं और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नउन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग करने और विभागों से समन्वय बनाए रखने को कहा, ताकि पूर्व सैनिकों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शेयर करे