एसएसजे कैंपस छात्रसंघ चुनाव में भानु तड़ागी अध्यक्ष निर्वाचित
अध्यक्ष पद पर ABVP प्रत्याशी सागर मौनी को 536 मतों से दी शिकस्त, अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु तड़ागी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी सागर मौनी को 536 मतों के अंतर से पराजित किया। भानु तड़ागी को 754, जबकि सागर मौनी को 218 मत मिले।
कैंपस निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि कुल 984 मत पड़े। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर निकेश भट्ट ने 707 मत प्राप्त कर मोहित कुमार (223) को तथा उपाध्यक्ष छात्रा पद पर हर्षिता भट्ट ने 668 मत पाकर रिद्धि सुदन (264) को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर प्रीति 605 मतों के साथ निर्वाचित हुईं, जबकि आंकित गोस्वामी को 316 मत मिले।
सचिव पद पर ललित मोहन जोशी और संयुक्त सचिव पद पर शिवानी गिरी का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था। सांस्कृतिक सचिव पद पर सुनीता भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर देवेंद्र सिंह नेगी, कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में कविता थ्वाल तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में अमित कुमार निर्वाचित हुए। विज्ञान संकाय में कोई नामांकन नहीं हुआ।
मतगणना के बाद डीएसडब्ल्यू (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) डॉ. भवान सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रोक्टर डॉ. रविशंकर जोशी, डॉ. हनुमंत ओली, डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. कविता खत्री, डॉ. विनोद सार्की, डॉ. नूतन, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. नेहा सामंत समेत अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।

More Stories
धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, युवक गिरफ्तार
MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर व 35 जॉइनिंग लेटर बरामद
आंगन क्षतिग्रस्त होने पर परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट