धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने और निकाह का दबाव डालने का आरोप, युवक गिरफ्तार
टनकपुर: महिला संबंधी अपराध की शिकायत पर टनकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को पीड़िता ने कोतवाली टनकपुर में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मनिहारगोठ निवासी निषाद खान (22) ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर स्वयं को हिंदू बताते हुए उससे दोस्ती की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि युवक की वास्तविक पहचान सामने आने के बाद उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया गया। साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निषाद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त: निषाद खान पुत्र नसीब हुसैन, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर, उम्र 22 वर्ष।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, हेड कांस्टेबल नवींद्र मेहरा, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा।
पुलिस की अपील: चम्पावत पुलिस ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस गंभीर और संवेदनशील है। किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या शोषण की घटना होने पर बिना भय या संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दें।

More Stories
MES में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र, मोहर व 35 जॉइनिंग लेटर बरामद
आंगन क्षतिग्रस्त होने पर परिवार को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट
बनबसा में 4 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर के पास की कार्रवाई