September 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक सीज

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक सीज
लोहाघाट। पुलिस ने स्कूल खुलने और बंद होने के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मोडिफाइड रैट्रो साइलेंसर लगाकर चल रही मोटरसाइकिल को सीज किया। वाहन चालक के पास आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या DL11PD9997 के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अन्य अनधिकृत बदलाव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूलों के आसपास तेज आवाज और यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करे