October 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

42 वर्ष की सेवा के बाद CISF सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी सेवानिवृत्त

Dukan Ad
Dukan Ad

42 वर्ष की सेवा के बाद CISF सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी सेवानिवृत्त

चम्पावत। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सब इंस्पेक्टर चूड़ामणि जोशी 42 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं राष्ट्रसेवा के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। गृह जनपद चम्पावत पहुंचने पर गौरल गेट में परिजनों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया।

गौरल चौड़ गेट से उनके आवास तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक ले जाया गया। आवास पहुंचने पर परिजनों ने रिबन और केक काटकर स्वागत किया। पत्नी की आंखों में पति की उपलब्धि पर गर्व और खुशी के आंसू छलक पड़े।

स्वागत करने वालों में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील खर्कवाल, व्यापार संघ के नवीन सुतेड़ी, पूर्व प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह रंसवाल सहित पूर्व सैनिक, व्यापारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।

नचूड़ामणि जोशी ने बताया कि वर्ष 1984 में उनका देश सेवा के लिए चयन हुआ था। इसके बाद उन्होंने CISF में रहते हुए देश के विभिन्न प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में 42 वर्षों तक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से सेना के विभिन्न अंगों के माध्यम से देशसेवा कर रहा है। अंत में उन्होंने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।

शेयर करे